बारिश के सीजन में कई समस्याएं हमें आसानी से घेर लेती हैं। क्योंकि इस समय वायरस और इंफेक्शन बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे लोग जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें बारिश में सर्दी-खांसी की समस्या अधिक होती है। इसलिए अपनी इम्यूनिटी क्षमता को बूस्ट करने के लिए हमें घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। इस सम्बन्ध मे कुछ उपाय नीचें दिए है
तुलसी की पत्तियां
रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए तुलसी पत्तियां आपकी मदद कर सकती हैं। वहीं, अगर आप सर्दी-खांसी की समस्या से परेशान हैं, तो एक गिलास पानी में 5 से 6 तुलसी की पत्तियां और चार से पांच कालीमिर्च डालकर इसे अच्छी तरह से उबालें। पानी उबलने के बाद इसका सेवन करें। सर्दी-खांसी की समस्या को ठीक करने के लिए ये घरेलू नुस्खा आपके बहुत ही काम आ सकता है। तुलसी में मौजूद एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल के गुण एक्टिव रखने में आपकी मदद करता है।
शहद
शहद में सर्दी-खांसी को दूर रखने की क्षमता होती है। इसका सेवन आप अलग-अलग रूपों में कर सकते हैं। खांसी की परेशानी को दूर करने के लिए शहद को चाट-चाटकर खाने की सलाह दी जाती है। इससे मुंह में मौजूद हानिकारक सलाइवा को खत्म किया जा सकता है। इसके साथ ही यह खांसी को रोकने में भी आपकी काफी मदद करता है।
लौैंग
लौंग का इस्तेमाल भारतीय मसालों में किया जाता है। आयुर्वेद में भी लौंग का इस्तेमाल विभिन्न रूपों में किया जाता है। खासकर जिन लोगों को सर्दी, खांसी की समस्या होती है, उन्हें लौंग को भूनकर खाने की सलाह दी जाती है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी के एक अध्ययन के मुताबिक, लौंग का सेवन करने से कॉमन कोल्ड और कफ की समस्या को दूर होती है।
दालचीनी
वजन को कम करने के लिए और सर्दी-खांसी की समस्या से निजात पाने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल किया जाता है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को अस्पताल में दिए जाने वाले काढ़े में दालचीनी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ-साथ सर्दी, खांसी और जुकाम के लक्षणों को भी ठीक किया जा सकता है। दालचीनी का सेवन करने के लिए आपको 1 इंच दालचीनी के 4-5 टुकड़ों को 2 गिलास पानी में उबालना है। जब बर्तन में पानी आधा रह जाए, तो इस बचे पानी का सेवन करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
आशा है की यह उपाय आपको लाभ पहुचायंगे
धन्यबाद



.jpg)
0 Comments